अयोध्या पर फैसले के बाद एनएसए ने धार्मिक व आध्यात्मिक नेताओं के साथ की बैठक

अयोध्या पर फैसले के बाद एनएसए ने धार्मिक व आध्यात्मिक नेताओं के साथ की बैठक

 

नयी दिल्ली : अयोध्या मामले पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक नेताओं के साथ अपने आवास पर एक अहम बैठक की. डोभाल ने अपने आवास पर यह बैठक की, जिसमें देश में अमन और शांति का वातावरण बनाये रखने में उनके सहयोग व अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

इस बैठक में योग गुरु बाबा रामदेव, शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद, अरशद मदनी, स्वामी परमात्मानंद, अवधेशानंद गिरि आदि शामिल थे. इस बैठक में फैसले व देश के मौजूदा हालात पर चर्चा की गयी. इस बात पर मंथन किया गया कि विभिन्न धर्माें के नेता कैसे देश में सदभाव व अमन का संदेश दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी

अवधेशानंद एवं परामात्मानंद ने बताया कि अयोध्या पर फैसले को लेकर और उसके बाद की परिस्थिति पर चर्चा हुई है. परामात्मानंद ने कहा कि हमने देश में अमन रखने पर एनएसए से चर्चा की.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक