कन्नौज में बस बन गयी चिता, अबतक 20 लोगों की मौत की पुष्टि, बिखरी पड़ी मिलीं हड्डियां, पीएम मोदी दुःखी

कन्नौज में बस बन गयी चिता, अबतक 20 लोगों की मौत की पुष्टि, बिखरी पड़ी मिलीं हड्डियां, पीएम मोदी दुःखी

कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ. जीटी रोड पर डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गयी, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गयी. इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गयी व 21 लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना शुक्रवार रात साढे नौ बजे घटी.

बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का त्वरित संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है. सीएम योगी ने घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 18 जून: रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस, वीरता की अमर गाथा

कन्नौज के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि बस में करीब 43 लोग सवार थे. हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने बताया कि राहत-बचाव का कार्य जारी है. बस फर्रुखाबाद की थी, जिस पर 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए. दुर्घटना के बाद ट्रक में भी आग लग गयी थी. आग लगने के कारण लोग भागने में असमर्थ थे.

दो पूरी तरह सुरक्षितए भेजे गए घर

कानपुर रेंज के आइजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि 25 यात्रियों को बचाया गया है, इनमें से 12 को उपचार के लिए तिरवा मेडिकल कॉलेज और 11 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि दो यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे, जिन्हें घर भेज दिया गया. आइजी ने कहा कि 18 से 20 यात्री लापता हैं, हो सकता है कि उनकी मौत हो गयी हो, लेकिन यह अभी निश्चित नहीं है.

आइजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि शव काफी अधिक जल गए हैं, उनकी हड्डियां बिखरी हुई हैं. उन्होंने कहा कि पक्के तौर पर कितने लोगों की मौत हुई है, अब केवल डीएनए टेस्ट के बाद ही यह बताया जा सकेगा. आइजी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बस में 8 से 10 लोगों के शव हैं, लेकिन बस को काफी व्यापक नुकसान हुआ है. ऐसे में मौत का आंकड़ा डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकता है.

चश्मदीदों ने क्या कहा?

मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी. बस में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गयी. लोगों ने बस से निकलने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे और बस पूरी तरह से भरी हुई थी, हालांकि बस से सिर्फ 10 से 12 लोग ही उतरने में कामयाब हो सके और बाकी लोग बस में ही फंसे रह गए. जिस वक्त बस में आग लगी उस वक्त यात्री सो रहे थे और दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर