देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने बढाई परेशानी, गोंडा में बाढ जैसे हालात, राहत कार्य जारी
गोंडा की जिलाधिकारी ने कहा है कि अनाज प्रभावितों तक पहुंचाया गया है और पानी निकालने का काम किया जा रहा है

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से संकट बढ गया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में भारी बारिश की वजह से बाढ जैसे हालात बन गये हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व गुजरात के कई इलाके में भी भारी बारिश हुई है।
#WATCH नेहा शर्मा (डीएम, गोंडा) ने कहा, "जनपद के काफी सारे गांव बाढ़ से प्रभावित हैं अभी अच्छी बात यह है कि बाढ़ का पानी कम हो रहा है। लेकिन इस पर जितने विभाग हैं उन्हें कार्रवाई करने की जरूरत है तो सभी टीमें हमारे समन्वय से प्रयास कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन भी… https://t.co/ppxyE8DL04 pic.twitter.com/obJS4m3B3z — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2024
गोंडा की डीएम नेहा शर्मा ने कहा है कि जिले के कई गांव बाढ से प्रभावित हैं, अच्छी बात यह है कि बाढ का पानी कम हो रहा है। लेकिन, सभी विभागों की कार्रवाई की जरूरत है, सभी टीमें समन्वय का प्रयास कर रही हैं। बाढ प्रभावित इलाके में राशन भी बांटा गया है और जल निकासी का काम हो रहा है। गोंडा में सरयू नदी का पानी बढने से बाढ की स्थिति उत्पन्न हुई है।
उधर, गुजरात के गांधीनगर में काफी बारिश हुई है। केरल के त्रिशूर में भारी बारिश दर्ज की गई है।
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए। वीडियो सिविल लाइन्स से है। pic.twitter.com/tPc9DY7F1S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2024
राजधानी दिल्ली में बारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सिविल लाइंस इलाके में जल भराव हुआ है।
#WATCH करनाल (हरियाणा): शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/ovix56upAa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2024