अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

नयी दिल्ली : देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर सरकार के उस दावे को खाजिर किया कि भारत की अर्थव्यवस्था में आ रही सबसे बड़ी गिरावट अब खत्म हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर सरकारी खर्चे को देखें तो डिफेंस, प्रशासन एवं सर्विसेज इन तीनों को निकाल दें तो हमारी जीडीपी 3.7 प्रतिशत है, 4.7 प्रतिशत नहीं है.


उन्होंने कहा कि देश में निवेश लगातार टूट रहा है और इस तिमाही में 0.6 प्रतिशत निवेश है, जो पहले की तुलना में 9.2 प्रतिशत से गिरा है. इसके बावजूद उनका यह कहना कि हम रिकवरी के रास्ते पर हैं स्वीकार्य नहीं है.

आनंद शर्मा ने कहा कि हमेशा तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े सबसे मजबूत रहते हैं. उन्होंने कहा कि दशकों से इस तिमाही का जीडीपी सबसे कम होता है, लेकिन इस तिमाही यह कम रहा. उन्होंने कहा कि यह सात साल में सबसे कम है. यह चिंता की बात है. उन्होंने कहा कि हमारा बजट दिशाविहीन है, जिससे निवेशक या उत्पादक किसी को प्रोत्साहन नहीं मिलता है. उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री के दावों के बावजूद अर्थव्यवस्था में निरंतर गिरावट आ रही है.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका