ताहिर हुसैन पर अपने ट्वीट से विवाद में आए आप विधायक अमानातुल्लाह खान

ताहिर हुसैन पर अपने ट्वीट से विवाद में आए आप विधायक अमानातुल्लाह खान

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक अमानातुल्लाह  खान (Amanatullah Khan) अपने एक ट्वीट पर विवाद में आ गए. उन्होंने आज एक ट्वीट कर कहा कि दिल्ली हिंसा में फंसा आम आदमी पार्टी का पूर्व काउंसलर ताहिर हुसैन सिर्फ मुसलिम होने की सजा काट रहा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि शायद आज हिंदुस्तान में सबसे बड़ा गुनाह मुसलिम होना है. उन्होंने लिखा : यह हो सकता है कि आने वाले वक्त में यह साबित कर दिया जाए कि दिल्ली की हिंसा ताहिर हुसैन ने करायी है.


अमानातुल्लाह ने अपने इस ट्वीट को अपने ट्विटर एकाउंट पर पीन भी कर दिया है. इसके बाद ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

ताहिर हुसैन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आम आदमी पार्टी ने उन्हें बाहर कर दिया है. ताहिर हुसैन पर दिल्ली दंगे के दौरान दंगाइयों को पनाह देने, घर में दंगों में प्रयोग में लाए जाने वाले सामान रखने व आइबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या में भूमिका होने का आरोप है. ताहिर हुसैन को कल ही कोर्ट में पेश किया गया था. फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त मे है.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका