गोला में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित हुई मोटिवेशनल कार्यक्रम
On
गोला: प्रखंड के पूरबडीह गांव स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों के लिए मोटिवेशनल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बीनू कुमार महतो युवा टाइगर शामिल हुए। उन्होंने बच्चों से प्रेरणादायक बातें कही। उन्होंने कहा कि बच्चे एक अच्छे इंसान बने और अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को क्लास मॉनिटर का बैज भी दिया गया। मौके पर स्कूल के निदेशक अनिकेत तिवारी, प्राचार्य दीपा सिन्हा, उप प्राचार्य डेंजेल चार्ल्स सहित स्कूल के शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



