डेंगू के डंक से बचाव के लिए करें ये उपाय

 

रांची : झारखंड सहित देश भर में इन दिनों डेंगू फैला हुआ है. डेंगू के कारण राज्य के कुछ हिस्सों से मौत की भी खबरें आयी हैं. डेंगू एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है, बल्कि बचाव व शरीर का मजबूत इम्यून सिस्टम ही इससे हमें सुरक्षित रख सकता है.

डेंगू मनुष्य के शरीर को आंतरिक रूप से क्षतिग्रस्त और कमजोर कर देता है. अगर इसका उचित समय पर उपचार आरंभ नहीं किया जाये तो यह खतरनाक साबित हो सकता है. हमें डेंगू बीमारी से ग्रस्त होने के बाद इलाज के बजाय इसके बचाव के लिए पहले से एहतियात रखना चाहिए.

आइए जानें कैसे डेंगू से बचें:

यह भी पढ़ें: जंक फूड और खराब लाइफस्टाइल बढ़ा रहे कैंसर का खतरा, समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव: डॉ. जितेंद्र रोहिला

विटामीन सी युक्त भोजन का भरपूर उपयोग करें. यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढा देता है. यह संक्रमण से भी बचाव करता है. अगर आपके शरीर में अच्छी मात्रा में विटामीन सी का प्रभाव होगा तो वह डेंगू से आपका बचाव करेगा.

हल्दी में अच्छी मात्रा में एंटीबायोटिक तत्व मौजूद रहता है. इसलिए आप बिना मिलावट वाली हल्दी सब्जी, दाल व भोजन के अन्य प्रकार में उपयोग करें. हल्दी वाला दूध भी पिएं जो आपके शरीर को मजबूत प्रतिरोधक क्षमता वाला बना देगा.

तुलसी एवं शहद का सेवन करें. तुलसी के पत्ते उबाल लें और उसमें शहद मिला दें फिर उसे पी लें. इससे बीमारी से आपका बचाव होगा.

डेंगू होने पर या इससे बचाव के लिए पपीते के पत्ते का रस पीना चाहिए. दिन में दो से तीन चम्मच पपीता का रस पीयें. पपीता का सेवन भी लाभकारी है.

अनार में विटामीन सी, इ, ए, फोलिक एसिड एवं एंटी आॅक्सिडेंट होता है, इसका सेवन करें.

मेथी की हरी पत्तियोें का सेवन करें. इस मौसम में तो यह सहज उपलब्ध भी रहता है. इसका सेवन डेंगू से बचाव में मददगार होता है.

गिलोय हर बीमारी में लाभकारी है. यह हिमोग्लोबिन के निर्माण में मददगार होता है. तुलसी के साथ इसका काढा पीयें.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती  Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि