एमजीएम अस्पताल में दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
On
जमशेदपुर: जिले के एमजीएम अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पीड़िता ने आरोपी की पहचान की। साथ ही पुलिस ने आरोपी का पता बताने वाले को दस हजार रूपए का इनाम देने की भी घोषणा की थी।
दोषी युवक का नाम गुड्डू प्रमाणिक है। पुलिस ने बताया कि दोषी का कोई घर नहीं है। वह सड़क पर कहीं भी सो जाता था। ऐसे अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। युवक इससे पहले भी चोरी करने के जुर्म में जेल जा चुका है। वहीं, गुड्डू ने अपने अपराध को स्वीकार भी किया।


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


