कोरोना पर 1.7 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से शेयर बाजार को मिली संजीवनी, सेंसेक्स 1410 अंक चढा
On
मुंबई : कोरोना महामारी से बेजार चल रहे भारतीय शेयर बाजार को आज केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1.7 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से राहत मिली. इस पैकेज के एलान के बाद शेयर बाजार में चढाव आया और दोपहर साढे तीन बजे सेंसेक्स 1410 अंक चढ कर 29946 अंक पर बंद हुआ. बाजार में आज करीब पांच प्रतिशत की बढत दर्ज की गयी.
वहीं, निफ्टी 323 अंक चढ कर 8641 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी में 3.89 प्रतिशत की बढत आज आयी. निफ्टी ने आज 8304 अंक का लो बनाया जबकि 8749 अंक का हाइ बनाया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


