बैंक कर्मी निजीकरण के विरोध में आज से दो दिन करेंगे हड़ताल, प्रभावित होगा कामकाज

बैंक कर्मी निजीकरण के विरोध में आज से दो दिन करेंगे हड़ताल, प्रभावित होगा कामकाज

नयी दिल्ली : देश के करीब नौ लाख बैंक कर्मी 16 और 17 दिसंबर 2021 को दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। बैंक यूनियनों ने इस हड़ताल का ऐलान केंद्र सरकार की निजीकरण योजनाओं के खिलाफ किया है। बैंक कर्मियों की हड़ताल का असर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक समेत तमाम लीडिंग बैंकों के कामकाम पर पड़ सकता है, जिसके पास बडा कस्टमर बेस है।

हालांकि बैंकों ने कहा है कि इसकी कोशिश की जाएगी कि बैंकों का कामकाज सामान्य तरीके से चले। हालांकि कुछ प्रमुख बैंकों ने कहा है कि 16 व 17 दिसंबर की हड़ताल से उनके कामकाज पर असर पड़ेगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन बैंकों के निजीकरण का विरोध कर रहा है और इसी के परिणाम स्वरूप दो दिन की हड़ताल बुलायी गयी है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ के महासचिव संजय दास ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण से अर्थव्यवस्था के प्राथमिक सेक्टर को नुकसान होगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवसा में क्रेडिट फ्लो और सेल्फ हेल्प ग्रुप को नुकसान होगा।

वहीं, भारतीय बैंक संघ ने सूचना दी हे कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का नोटिस दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन के महासचिव संजय दास ने कहा है कि अगर सरकार अपने फैसले नहीं बदलती है तो हम आगे भी अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा है कि सरकार का निजीकरण का फैसला ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाएगा।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक