बिहार भाजपा के कोर ग्रुप के साथ बैठक के बाद नीतीश कुमार से मिले जेपी नड्डा
On
पटना : साल का दूसरा महीना खत्म होते-होते बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो गयी है. इसी क्रम में भाजपा के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने पहले बिहार दौरे पर पहुंचे. उन्होंने पटना में पार्टी के जिला कार्यालयों के उदघाटन के बाद प्रदेश इकाई के कोर ग्रुप के साथ बैठक की. इस बैठक में राजनीतिक हालत व चुनावी रणनीति पर विचार किया गया.
इस बैठक के बाद जेपी नड्डा जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे. दोनों नेताओं की हालांकि यह शिष्टाचार मुलाकात की थी, लेकिन चुनाव के मद्देनजर इसे अहम माना जा रहा है. बिहार का राजनीतिक परिदृश्य बदल रहा है और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक अलग तरह की राजनीतिक की शुरुआत का एलान कर चुके हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


