एदार-ए-शरिया ने किया मतदाताओं को जागरुक
On
रांची: एदार ए शरिया, झारखंड द्वारा बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इसके प्रदेश संरक्षक मो सईद व संचालन नाजिम आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने किया। चुनाव 2019 को लेकर संस्था लगातार आमलोगों को मतदान हेतु जागरुक कर रहा है।
मो सईद ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। शरिया झारखंड के नाजिम आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, ने कहा कि भारत का आम चुनाव देश का महान पर्व है। जिसमें हर मतदाता का दायित्व बनता है कि देश को सशक्त बनाने व लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए अपने मत का प्रयोग अपने विवेक से अवश्य ही करें। शरिया ने पोस्टर बैनर पर लिखे संदेशों के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया व बिना लोभ-लालच स्वतंत्र रुप से मतदान की शपथ ली। कडरू क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। राजधानी के अलावे पूरे झारखंड में अभियान जारी है।
इस अवसर पर मो सईद, मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, अकिलुर्रह्मान, पार्षद मो फिरोज, पार्षद नसीम उर्फ पप्पू गद्दी, मो नसीम, नफिसुल अबिदीन, मौलाना जसीमुद्दीन खान, कारी अयूब, कारी जान मो रिजवी, मौलाना मुजीबुर्रहमान, एस एम मोइन, मुफ्ती फैजुल्ला मिस्बाही, मो सनिफ, सुभान अंसारी, कारी अब्दुल कय्यूम, कारी शमशीर, मौलाना अब्दुल जब्बार, मौलाना नौशाद आलम, मुफ्ती अब्दुल कुद्दुस, जियारत हुसैन, मुफ्ती एजाज हुसैन, मौलाना मोबीन, मौलाना जकरिया, मौलाना शमीम, मौलाना अशफाक, कारी मुश्ताक, मौलाना हबीब आलम समेत कई लोग थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News







