झारखंड पार्टी ने कुंदन पाहन का टिकट तमाड़ से काटा, निर्दलीय करेंगे नामांकन
On
रांची : झारखंड पार्टी ने नक्सली से नेता बने कुंदन पाहन का टिकट तमाड़ से काट दिया. पार्टी ने रविवार को ही उन्हें तमाड़ से उम्मीदवार बनाया था. कुंदन आज नामांकन दाखिल करने वाले थे, लेकिन इससे पहले उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी.
कुंदन 128 गंभीर आपराधिक और नक्सल घटनाओं का आरोपी है. कुंदन पर सबसे ज्यादा 50 मामले खूंटी में दर्ज है. इसके अलावा रांची में 42, चाईबासा में 27, सरायकेला में 7 और गुमला में एक मामला दर्ज है. कुंदन पाहन ने 14 मई 2017 को रांची पुलिस के सामने सरेंडर किया था.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



