अंग्रेजों को भगाने के बाद भारत की राजनैतिक यात्रा 30-30 वर्षों के तीन चरणों में देखी जा सकती है : गोविंदाचार्य

अंग्रेजों को भगाने के बाद भारत की राजनैतिक यात्रा 30-30 वर्षों के तीन चरणों में देखी जा सकती है : गोविंदाचार्य

1950-1980, 1980-2010, 2010-2020 और आगे 2040 तक

केएन गोविंदाचार्य

हर चरण के बारे मे समझने के दो आघार बिंदु हैं. एक है भारत के बारे मे समझ, फलतः भारत के लिए राजनैतिक व्यवस्था और दूसरा पहलू है भारत की अर्थव्यवस्था के निदेशक तत्व.

भारत के बारे में पिछले 200 वर्षों मे तीन तरह की समझ बनती गई, पहली समझ का मानना है भारत एक प्राचीन राष्ट्र है, इसकी एक संस्कृति है. एक जन हैं, इसको ही कुछ लोग आस्थावादी हिन्दू राष्ट्र मानते हैं. हिन्दुत्व को व्यापक अर्थों में, सनातन भावधारा के रूप मे माना जा सकता है.

यह भी पढ़ें Opinion : ग्रेट निकोबार मेगा प्रोजेक्ट पर विकास बनाम पर्यावरण की जंग

दूसरी प्रकार की समझ वाले लोग यह मानते हैं कि भारत 15 अगस्त 1947 को जन्मा नया राष्ट्र है. इसे आकार देना है, गढ़ना है दुनिया से सीखकर, अनुसरण करते हुए, इसका अपनी कुछ विशेष पूंजी नहीं है.

यह भी पढ़ें 9 घंटे प्राइवेट जॉब करते हुए UPSC क्रैक कर IAS बनीं श्वेता भारती, बिहार गर्ल की इंस्पायरिंग सक्सेस स्टोरी

तीसरी प्रकार की समझ कहती है कि भारत तो राष्ट्र रहा ही नहीं है. 17 राष्ट्रीयताएँ हैं. पिछला सब भूल जाना चाहिए. नया ही नया गढ़ना है, इसमें रूस, चीन ज्यादा अनुकरणीय है न कि यूरोप, इंग्लैंड, अमेरिका.

यह भी पढ़ें झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने

देश की अर्थव्यवस्था आदि के बारे में पहले प्रकार की धारा है कि देशज परंपरा से काफी कुछ सीखने लायक है. टूट-फूट के बाद भी बहुत कुछ अभी अच्छा शेष है. विशेषकर अर्थव्यवस्था का आधार ही है. प्राकृतिक एवं सामाजिक पूंजी तथा सांस्कृतिक परंपराएँ, इसमें पारिवारिकता की भावना, बचत एवं संयमित उपभोग की महत्ता को स्वीकारा गया है. यह अर्थव्यवस्था समाजवादी या पूंजीवादी व्यवस्था से भिन्न है.

आर्थिक विकेन्द्रीकरण और प्रकृति केन्द्रिक विकास इसकी दो पटरियाँ है. इन के प्रकाश मे दृढ़ता सें अपनी राह को गढ़ना है. दूसरी धारा समाजवाद या सरकारवाद की कही जा सकती है और तीसरी धारा बाजारवाद या पूंजीवादी कही जा सकती है. राष्ट्र की समझ के सन्दर्भ में दूसरी और तीसरी समझ में ज्यादा तालमेल रहा. इन दोनों ने मिलकर पहली समझ को धकिया कर हाशिये पर ही रखा.

भारत की सत्ता राजनीति की यात्रा में 1950-1980 के बीच राष्ट्र की समझ के बारे मंें दूसरी और तीसरी धारा का मेल हावी रहा और अर्थव्यवस्था के बारे में सरकारवाद, समाजवाद हावी रहा. 1980 के बाद 2010 तक दूसरी और तीसरी समझ का मेल कुछ कमजोर पड़ा. पहली समझ की समाज मे स्वीकार्यता बढ़ने लगी, लेकिन अर्थव्यवस्था के संदर्भ मे समाजवाद, सरकारवाद को हटा कर अब देशपर बाजारवाद, पूंजीवाद हावी होने लगा.

2010 के पश्चात से राष्ट्र के बारे में पहली प्रकार की समझ मजबूत होती जा रही है कि भारत एक प्राचीन राष्ट्र है. एक संस्कृति है, एक जन है. इसकी एक उज्ज्वल सांस्कृतिक परंपरा है. परन्तु अर्थव्यवस्था के संदर्भ में पहली समझ, पहली धारा द्वैत भाव से ग्रस्त है. एक तरफ बाजारवाद है और दूसरी तरफ स्वदेशी और विकेन्द्रीकरण की आग्रही अर्थव्यवस्था के बीच द्वंद्व है. संभ्रम की भी स्थिति है.
राष्ट्रीय चेतना या यों कहें हिन्दुत्व की अनेक छटाएँ विद्यमान हैं. विदेशी को स्वदेशानुकूल और स्वदेशी को युगानुकूल बनाकर ग्रहण करना ये शब्द तो पहली समझ वालों को रास आते हैं पर इसकी भाषाटीका मे बहुत से संस्करण उभरते हैं.

बाजारवाद, पूंजीवाद तो साम, दाम, दण्ड, भेद, छल, उपेक्षा, इंद्रजाल के तरीकों को अपनाकर पहली समझ को अपने अनुकूल ढालने की कोशिश कर रहा है.

इसलिए यह और भी जरूरी है कि स्वदेशी, विकेन्द्रीकरण की आर्थिक नीतियों के संदर्भ में समुचित भाष्य हो, स्वदेशी, विकेन्द्रीकरण का मुलम्मा चढाकर बाजारवाद, पूंजीवाद न परोस दिया जाय यह सावधानी कदम-कदम पर रखनी होगी. इसमें दत्तोपंत ठेंगडी जी एवं पं पू श्री गुरूजी का आश्रय लेना उपयोगी ही नहीं आवश्यक होगा.

अर्थव्यवस्था के बारे में पंण् पूण् गुरूजी के द्वारा समीचीन दृष्टि और पथ्य, कुपथ्य का शिक्षण भी मिलता है. प्रकृति और परंपरा का ध्यान रखने की सीख मिलती है. दत्तोपंत जी द्वारा यह पाठ मिलता है कि अंत्योदय का आग्रह बरकरार रहे. धर्म और मोक्ष से बंधे हुए किनारों की बीच अर्थ और काम के बीच प्रवाह रहे यह संदेश भी मिलता है.

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान