जगन्नाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिप सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन

सीएचसी में चार दिनों में नवजात समेत दो की मौत 

जगन्नाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिप सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन करते जिप स्दस्य व अन्य

जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अविलंब चिकित्सा पदाधिकारी बहाल कराया जाए अन्यथा सभी गांव के हजारों धरना प्रदर्शन कर सरकार को अवगत कराएंगे या जगन्नाथपुर मुख्य सड़क जाम करेंगे।

चक्रधरपुर: आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के नेता सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर में डॉक्टर के अभाव में मरीजों की मौत होने एवं डॉक्टर बाहल करने की मांग को लेकर सिविल सर्जन के विरोध में पदयात्रा निकाली गई तथा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मानसिंह तिरिया नें कहा कि अचानक प्रभारी का प्रतिनियुक्ति रद्द करने से पहले डॉक्टर की व्यवस्था करना चाहिए थी। ऐसा नहीं करने से डॉक्टर के अभाव में बीते चार दिनों में दो की मौत हो गई,जिसमें तीन माह का नवजात भी शामिल है। सोमवार को जब उसे सांस लेने से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल लाया गया तो उसे देखने वाला कोई नहीं था.जब आज मैं आया अस्पताल तो तीन दिन बाद उसे रेफर किया गया। सीएस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के अलावा डीसी, एसडीओ और सीएस के नाम दंत चिकित्सक को मांग पत्र सौंपा गया।

ज्ञात हो की जगन्नाथपुर मलहा टोली से पैदल चलकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बैठकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया. वहीं असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा बिना चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराये दिनांक 6/9/2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर के चिकित्सा प्रभारी का प्रतिनियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया। और आज तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर में स्थाई चिकित्सक नहीं होने से दिनांक 7/09/2024 को मृतक का नाम-दामु सिकु  उम्र-45, पिता -बुधराम सिंकु, गांव -जैरपी, प्रखंड हट गाम्हरिया   के रहने वाले एवं दिनांक11/09/ 2024 को   जामुना गोप पति पुण चन्द गोप, गांव-छोटा माहुलडिया, टोला- डिपासाई, प्रखंड जगन्नाथपुर, जिला-पश्चिम सिंहभूम झारखंड के स्थाई निवासी है जामुना गोप के शिशु बच्चे जन्म होने के घंटे बाद इलाज के अभाव में नहीं रहे,

WhatsApp Image 2024-09-11 at 14.33.53_c6308175 (1)
डॉक्टर की बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपते जिप सदस्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के अभाव में आए दिन हो रहे मरीजों की मृत्यु होने को लेकर मुख्यमंत्री से मांग है कि

वर्तमान हालात को देखते हुए स्थाई चिकित्सा पदाधिकारी  का अभिलंब बहाल कराया जाए।
प्रसूति महिला विशेषज्ञ (गायनो) का बहाल कराया जाए।
चाईल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर की बहाली हो।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे मशीन की व्यवस्था कराई जाए
इस अनुमंडल क्षेत्र को टाटा कंपनी द्वारा सामान्य एवं गंभीर बीमारियों का इलाज का सेवा दे।

यह भी पढ़ें: धीमी प्रगति पर डीसी सख्त, गुणवत्ता के साथ समय सीमा में योजनाएं पूरी करने के निर्देश

इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए मरीज का इलाज बेहतर हो सके और इस स्वास्थ्य केंद्र में सैकड़ो मरीज जगन्नाथपुर, नोवामुन्डी ,हाटगम्हरिया के अलावे टोंटो से भी मरीज आते हैं और इलाज नहीं होने से  बैरंग लौट जाते हैं सुदूरवर्ती जंगल अंदर के लोग किसी तरह इलाज करने आते हैं। ऐसे में जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अविलंब चिकित्सा पदाधिकारी बहाल कराया जाए अन्यथा सभी गांव के हजारों धरना प्रदर्शन कर सरकार को अवगत कराएंगे या जगन्नाथपुर मुख्य सड़क जाम करेंगे। इस मौके पर नरसिंह पुरती, कैरा तिरिया, मेघनाथ लागुरी, लगो लागुरी, गंगाधर सिंकु, दिनेश सिंकु आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार
खूंटी में बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आए 7 स्कूली छात्र