Sahebganj News: रोजी-रोटी के चक्कर में परदेश गए प्रवासियों को 'खाने के लाले' 

दूसरे राज्यों में LPG की किल्लत से दाने-दाने को तरसे प्रवासी

Sahebganj News: रोजी-रोटी के चक्कर में परदेश गए प्रवासियों को 'खाने के लाले' 
(फोटो)

देश के बड़े शहरों में एलपीजी (LPG) गैस की भारी किल्लत और कालाबाजारी ने साहिबगंज के प्रवासी मजदूरों को घर लौटने पर मजबूर कर दिया है। 800 रुपये प्रति किलो तक बिक रही गैस के कारण मजदूरों और छात्रों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। दिल्ली, मुंबई और गोवा जैसे शहरों से भारी संख्या में लोग साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, क्योंकि उनकी दिहाड़ी से ज्यादा अब गैस की कीमत हो गई है।

साहिबगंज: अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर साहिबगंज जिले के प्रवासी मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में पिछले महीने ही दिल्ली, मुंबई, गोवा, केरल, सूरत जैसे अन्य राज्य गए थे। जब एलपीजी गैस की किल्लत से उनके खाने पर ही संकट के बादल छा गए, तब प्रवासी मजदूर अब बोल रहे हैं, "आ अब लौट चलें"। जी हां, इन दिनों भारी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने-अपने घर आने के लिए दूसरे राज्यों से साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं।

परिवार का भरण-पोषण और रोजी-रोटी की तलाश

साहिबगंज, बरहरवा, तीनपहाड़, आदि क्षेत्रों से अपने परिवार का भरण-पोषण और रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गए लोगों पर एलपीजी गैस संकट की वजह से खुद के खाने पर भी संकट के बादल छा गए। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र भी अछूते नहीं हैं। आनंद विहार, नई दिल्ली, सूरत, चेन्नई और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज अपने घर लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रवासी किसी तरह अपने गांव लौटने को बेताब दिख रहे हैं।

एक किलो गैस की कीमत ₹700-800

साहिबगंज के खुटेहरी निवासी हरिहरनाथ मंडल के ने बताया कि वह गोवा में राजमिस्त्री के पास सेंट्रिंग का काम करते हैं। गैस की किल्लत के कारण वहां का होटल बंद हो गया, जिससे उनके और उनके दोस्तों को खाने के भी लाले पड़ गए। घर में जो गैस बचे थे, वो भी खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि बाजारों में एक किलो गैस भरने के लिए 600 से 800 रुपये मांगते थे। उनके सामने हालात इतने बदतर हो गए कि घर का किराया तक जुटाना मुश्किल हो गया, जबकि उनकी दिहाड़ी ओवरटाइम करने के बाद भी 800 रुपए ही बनती थी। इस स्थिति में उन्होंने अपने गांव लौटना ही ठीक समझा।

प्रत्येक दिन बाहर खाने के पैसे नहीं

दिल्ली के इंद्रपुरी में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले बरहरवा के राहुल कुमार ने बताया कि रूम में गैस खत्म हो गया, उनके पास इतना पैसा भी नहीं था कि रोजाना बाहर खाना खा सकें। ऐसे में उन्होंने घर पर रह कर ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करना ठीक समझा।

Read More.. राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम को मिला नया कोच

आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया

कबूतरखोपी के शिव मंडल और शिवम् कुमार ने बताया कि सूरत में रहकर पहले से ही दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे थे। गैस की किल्लत और कालाबाजारी ने उसकी कमर तोड़ दी। उन्होंने बताया कि उनकी कमाई प्रतिदिन 500 रुपये होती थी और गैस की कीमत बाजारों में 600-800 रुपये प्रति किलो है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया होने के कारण सूरत में रहकर गुजारा करना नामुमकिन था, इसीलिए उन्होंने अपने घर लौटने में ही भलाई समझी। ये तो सिर्फ चंद नाम ऐसे हैं जिनसे साहिबगंज प्रतिनिधि से बात और मुलाकात हुई। इसके अलावा हजारों प्रवासी मजदूर ऐसे भी हैं जो दूसरे राज्यों से एलपीजी की किल्लत के कारण अपने-अपने घरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

Read More.. विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम, होमियोपैथ चिकित्सकों ने हैनीमैन को किया याद

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement