Sahebganj News: सड़क सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने खेला क्रिकेट, क्रिकेट के जरिए दिया सड़क सुरक्षा का बड़ा संदेश

उपायुक्त हेमंत सती ने बल्ले से दिखाया दम, बनाए 40 रन

Sahebganj News: सड़क सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने खेला क्रिकेट, क्रिकेट के जरिए दिया सड़क सुरक्षा का बड़ा संदेश
(फोटो)

सिद्धो-कान्हु स्टेडियम में सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच एक भव्य फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया। उपायुक्त हेमंत सती की अगुवाई वाली जिला प्रशासन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन बनाए और पुलिस प्रशासन इलेवन को 10 रनों से हरा दिया। मैच के उपरांत उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

साहिबगंज: सिद्धो-कान्हु स्टेडियम में जिला प्रशासन इलेवन और पुलिस प्रशासन इलेवन के बीच एक भव्य फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करना था। दिलचस्प मुकाबले में जिला प्रशासन इलेवन ने 10 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन इलेवन ने 242 रन बनाए, जिसमें उपायुक्त हेमन्त सती ने 40 रनों का योगदान दिया। जवाब में पुलिस प्रशासन इलेवन 232 रन ही बना सकी।

इस अवसर पर उपायुक्त हेमन्त सती और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार एवं चंद्रेश्वर सिन्हा को उनके उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement