अखाड़ा एवं झांकी प्रतियोगिता से हम अपनी संस्कृति को बचा रहे: संजय सेठ

अखाड़ा एवं झांकी प्रतियोगिता से हम अपनी संस्कृति को बचा रहे: संजय सेठ

रांची: राजधानी में रविवार को प्रेस क्लब सभागार में श्री महावीर मंडल द्वारा सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव की अध्यक्षता में की गयीइसके अलावा समारोह के मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता परिचय पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम श्री राम वंदना के साथ प्रारंभ हुआ । जिसके बाद मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र, पुस्तक और हनुमान चालीसा मंडल के अध्यक्ष और मंत्री ललित नारायण ओझा की ओर से भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

समारोह में मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने मंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए श्री महावीर मंडल की गतिविधियों के विषय पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दिनांक 18 से 25 फरबरी तक मंडल के सदस्य सदस्यता शुल्क देकर अपनी सदस्यता का नवीकरण करवा सकते हैं। सदस्यो की लिस्ट 28 फरबरी को प्रकाशित किया जाएगा।

मौके पर मुख्य अतिथि संजय सेठ ने कहा कि रामनवमी के उपलक्ष्य पर भव्य और विशाल जुलूस का आयोजन श्री महावीर मंडल के नेतृत्व में 1929 से होता आ रहा है। इस बार रामनवमी की शोभायात्रा पूरे झारखंड में अभूतपूर्व होनी चाहिए। क्योंकि कई सौ वर्षों के बाद इस वर्ष श्री राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इसके अलावे उन्होंने यह भी कहा कि कई वर्षों से भाईचारे के साथ रामनवमी मनाते आ रहे हैं, जिसमें सामाजिक समरसता बनाने में श्री महावीर मंडल का भरपूर योगदान रहा है। अखाड़ा प्रतियोगिता, झांकी प्रतियोगिता के सफल संचालन से हम अपनी संस्कृति को बचा रहे है।

इसके अलावा मंत्री ललित नारायण ओझा ने संबोधन में कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी को मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

इस समारोह में अध्यक्ष जय सिंह यादव, मंत्री ललित नारायण ओझा, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, मीडिया प्रभारी सागर कुमार, सह मंत्री राहुल कुमार, सुनील रंजन सहाय, सुभाष कुमार साहू, प्रेम कुमार सिंह, सुबोध जयसवाल, मनोज बजाज, विनोद जैन, अशोक नर्सरिया, ललित पोदार, सुनील पोद्दार, संजय पोद्दार, बंटी शर्मा, बंटी यादव, सहित काफी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: रांची स्टेडियम भगदड़ कांड पर भाजपा का हमला: JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव पर तुरंत FIR और बर्खास्तगी की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका