किसानों के लिए हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी, आधी किसान

मोरहाबादी मैदान में तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शुभारंभ

किसानों के लिए हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी, आधी किसान
रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अन्य मंत्री

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने, जल संरक्षण और जैविक खेती पर जोर दिया।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘झारखंड कृषि उत्पाद एवं व्यापार मेला-2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि व्यापार मेला-2026 के लोगो का लोकार्पण किया तथा टाना भगत परिवारों को दुधारू पशुओं के शेड निर्माण के लिए शत-प्रतिशत अनुदान की राशि, उत्कृष्ट किसानों को प्रमाण पत्र, विभिन्न जिलों में नियुक्त पशु चिकित्सकों एवं अनुसेवकों को नियुक्ति पत्र तथा 209 लाभुकों को डिजिटल एआई किट प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की लगभग 80 प्रतिशत आबादी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर है। ऐसे में किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और खेती को लाभकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन किसानों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। “आधी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी और आधी जिम्मेदारी किसानों को उठानी होगी। जब दोनों मिलकर प्रयास करेंगे तो झारखंड के किसानों को कोई हरा नहीं सकता,” उन्होंने कहा।

जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर खेती और किसानों पर पड़ रहा है। आने वाले समय में पेयजल और सिंचाई जल का संकट और गहरा सकता है। उन्होंने किसानों से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, रिचार्ज पिट और सोक पिट बनाने की अपील करते हुए कहा कि जितना पानी धरती से लिया जाए, उतना वापस लौटाने की भी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि खेतों और बंजर भूमि में जल संचय की व्यवस्था आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगी। कम पानी में अधिक उत्पादन की तकनीकों को अपनाना समय की मांग है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय श्रम कानून आंगनबाड़ी केंद्रों में लागू नहीं होने से भारत के भविष्य पर संकट: जे.पी. पांडेय

प्रकृति और विकास के बीच संतुलन जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंधाधुंध शहरीकरण और औद्योगिक विस्तार के कारण पुराने जंगल तेजी से समाप्त हो रहे हैं। सड़कों और उद्योगों के नाम पर प्रकृति को नुकसान पहुंचाना भविष्य के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है और इसमें जनभागीदारी की बड़ी भूमिका है।

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

बिरसा हरित ग्राम योजना की सफलता का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने बिरसा हरित ग्राम योजना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में लगभग 1.50 लाख एकड़ बंजर भूमि पर फलदार पौधारोपण किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने बताया कि सिमडेगा की जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं द्वारा उत्पादित आम अब लंदन तक निर्यात हो रहा है, जो राज्य के किसानों और ग्रामीण महिलाओं के लिए गौरव की बात है।

जैविक खेती अपनाने की अपील

हेमंत सोरेन ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों और जहरीले रसायनों का सीमित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। सरकार इस दिशा में किसानों को हर संभव सहयोग देने के लिए कार्य कर रही है।

उत्कृष्ट किसानों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सम्मान’

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को निर्देश दिया कि आधुनिक और बेहतर खेती करने वाले किसानों की मैपिंग की जाए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को ‘मुख्यमंत्री सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें तकनीकी उपकरण और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

किसानों के लिए बनेगा डिजिटल पोर्टल

मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं, सुझावों और जिज्ञासाओं के समाधान के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल तैयार किया जाए, जहां किसान सीधे अपनी बात रख सकें और विशेषज्ञों से तत्काल सलाह प्राप्त कर सकें।

नवाचारों से रू-ब-रू होंगे किसान

16 से 18 जून तक चलने वाले इस कृषि मेले में राज्यभर के प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता और कृषि उद्यमी भाग ले रहे हैं। मेले में सरकारी और निजी संस्थानों के लगभग 200 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों, नवाचारों और आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों के लिए विभिन्न विषयों पर सेमिनार और तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि व्यापार मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बिरसा कृषि रथ-2026 को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सुरेश कुमार बैठा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे, कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक सहित बड़ी संख्या में किसान, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका