रांची में बनेगा सौहार्द का माहौल, दुर्गा पूजा समितियों संग सीएम हेमन्त सोरेन ने की बैठक

राज्य सरकार करेगी दुर्गा पूजा समितियों की हरसंभव मदद: हेमन्त सोरेन

रांची में बनेगा सौहार्द का माहौल, दुर्गा पूजा समितियों संग सीएम हेमन्त सोरेन ने की बैठक
हेमन्त सोरेन की दुर्गा पूजा समितियों संग बैठक की तस्वीर

हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं महावीर मंडल रांची के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से एक स्वर में मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि आपके नेतृत्व में सभी दुर्गा पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं महावीर मंडल रांची के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी दुर्गोत्सव-2025 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से एक स्वर में मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि आपके नेतृत्व में सभी दुर्गा पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दुर्गा पूजा के समय विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति सहित शहर की साफ-सफाई नियमित रूप से होता रहा है, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 157 पूजा पंडालों में दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और सभी पूजा पंडालों की तैयारी जोरों पर है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की। 

मुख्यमंत्री को सपरिवार दुर्गा पूजा हेतु सादर आमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आग्रह किया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी आपके नेतृत्व में राज्य सरकार से पूजा समितियों को सहयोग की काफी अपेक्षाएं हैं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुर्गा पूजा समितियों को आयोजन से पहले ही आपसे मुलाकात करने का समय मिल रहा है, यह बहुत ही अच्छी और सकारात्मक पहल है। आपके मार्गदर्शन में राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं पूजा समितियों के बीच बेहतर तालमेल बन रहा है जिससे कई समस्याओं का निदान समय रहते हो रहा है। मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मां दुर्गा की प्रतिमा, चुनरी एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में भ्रमण कर माता रानी के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अपनी ओर से दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दुर्गा पूजा समितियों को राज्य सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सभी दुर्गा पूजा समितियों को पूर्व की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गोत्सव के विभिन्न बिंदुओं को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन एवं पूजा आयोजन समिति के सदस्य बैठक कर एक बेहतर समन्वय तथा तालमेल बनाते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

रांची को मॉडल शहर रूप में विकसित करना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार आम जनमानस की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए रांची को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूरी क्षमता के साथ रांची को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के सभी पहलुओं पर विशेष कार्य योजना के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। शहर के सर्वांगीण विकास में सरकार के साथ-साथ आम लोगों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार की सोच है कि शहरों के विकास में नई-नई कड़ियां लगातार जुड़ती रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार की ओर से जन सुविधाओं के साथ-साथ हर वह प्रयास किया जाएगा जो रांची शहर को एक अलग पहचान दे सके।

यह भी पढ़ें: राजीव लोचन बख्शी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग, बाबूलाल मरांडी ने लोकायुक्त को सौंपा परिवाद

इस अवसर पर उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री, डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ० अजीत सहाय, जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विक्की यादव, महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, एचईसी दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सागर कुमार सहित अशोक चौधरी, प्रदीप राय बाबू, रवींद्र वर्मा, शंभू सिंह, समीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति और जन जागरूकता का दिखा अद्भुत संगम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा