Ranchi News: सीआईटी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 'वर्चस्व' का समापन, पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

विजयी प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड किया गया प्रदान 

Ranchi News: सीआईटी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 'वर्चस्व' का समापन, पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
पुरस्कार वितरण समारोह की तस्वीर

रांची: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 'वर्चस्व' का समापन हो गया है. मंगलवार को विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कैंब्रिज ट्रस्ट के सचिव अभिषेक सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड प्रदान किया. बता दें की पांच दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, बास्केटबॉल, खोखो, कब्बडी, रिले रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल भावना में जय पराजय सम्भाव है. इसलिए पराजित टीमों को हताश नहीं होना चाहिए. मौके पर प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह, संयुक्त सचिव डॉ पल्ल्वी सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, अशोक सिंह, विजय शंकर सिंह, सुनीता नाथ, संगीता सिंह, डॉ शालिनी सिंह, प्रो दीपक कुमार आदि अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया. प्रो इंचार्ज स्पोर्ट्स प्रो प्रशांक मनी ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन शानदार रहा. इस दौरान विद्यार्थियों ने खेलकूद का भरपूर लुत्फ़ उठाया. पुरस्कार वितरण के दौरान विद्यार्थियों द्वारा जमकर अतिशवाजी भी की गई.

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान