झारखंड में सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक हुई बारिश, रांची सहित कई जिलों में जलजमाव 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश होने की आशंका व्यक्त की

झारखंड में सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक हुई बारिश, रांची सहित कई जिलों में जलजमाव 

झारखण्ड के विभिन्न जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हो रही लगातार बारिश से राजधानी के विभिन्न निचले इलाकों में जल जमाव होने से लोगों को भारी परेशानी हुई।

रांची: झारखण्ड में  समान्य से 26 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य झारखंड में 1 जून से तीन सितंबर तक सा में इस दौरान 823.7 मिलीमीटर के मुकाबले 234.9 में मिमी मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बोकारो में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां 736 मिलीमीटर के मुकाबले 911.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसी तरह से चतरा में सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां 761.2 मिलीमीटर के मुकाबले 900 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं देवघर में सामान्य से नौ प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। यहां 770.2 मिलीमीटर के मुकाबले 702.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। धनबाद में 849.4 मिमी की तुलना में 1200.3 मिलीमीटर, दुमका 815.4 मिलीमीटर के मुकाबले 1027.2, पूर्वी सिंहभूम में 883.5 मिमी के मुकाबले 1532.2 मिमी, गढ़वा में 749 मिमी के मुकाबले 726 मिमी, गिरिडीह में 771.2 मिमी के मुकाबले 921 मिमी, गोड्डा में 709 मिमी के मुकाबले 661.8 मिमी, गुमला में 859.2 के मुकाबले 930.3 मिमी, हजारीबाग में 844.1 मिलीमीटर के मुकाबले 863.7 मिमी, जामताड़ा में 851.9 मिमी के मुकाबले 1120.1 मिमी, खूंटी में 902.4 मिमी के मुकाबले 1197.6 मिमी, कोडरमा में 696.4 मिमी के मुकाबले 832.8 मिमी, लातेहार में 839.9 मिलीमीटर के मुकाबले 1238.5 मिलीमीटर, लोहरदगा में 802.3 मिमी के मुकाबले 924.2 मिलीमीटर, पाकुड़ में 926.1 मिलीमीटर के मुकाबले 748.8 मिमी, पलामू में 687.2 मिमी के मुकाबले 848.9 मिलीमीटर, रामगढ़ में 831.2 मिमी के मुकाबले 1090.3 मिमी, रांची में 841.1 मिलीमीटर के मुकाबले 1292.5 मिमी, साहिबगंज में 913.6 एमएम के मुकाबले 1058.8 मिमी, सरायकेला- खरसावां में 816.7 मिमी के मुकाबले 1350.7 मिमी, सिमडेगा में 1067.5 मिमी के मुकाबले 1127.8 मिलीमीटर, पश्चिमी सिंहभूम में 830.4 मिलीमीटर के मुकाबले 1141.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

वहीं राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। पांच को भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।

इस दौरान विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैपिछले तीन दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हो रही लगातार बारिश से राजधानी के विभिन्न निचले इलाकों में जल जमाव होने से लोगों को भारी परेशानी हुई। भारी बारिश के कारण रांची के अपर बाजार इलाके में कई दुकान में पानी घुस जाने से व्यवसायियों को नुकसान हुआ, जबकि पंडरा के पंचशील नगर, कोकर के कई मुहल्ले और हिंदपीढ़ी के कई इलाकों के घरों में बारिश का पानी घुस गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बारिश के बावजूद करम पर श्रद्धालु नागपुरी गीतों पर झूमते नजर आए। रांची के विभिन्न आगरा में महिला श्रद्धालु पानी में भीगते हुए गीतों पर झूूूमती रही।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट