प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई बड़ी सांगठनिक बैठक

6 जुलाई तक निरंतर चलेंगे विभिन्न जन-जागरूकता अभियान

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई बड़ी सांगठनिक बैठक
(भाजपा प्रदेश सांगठनिक बैठक)

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, 21 जून को योग दिवस और 25 जून को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और चम्पाई सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता व सांसद-विधायक उपस्थित रहे।

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सांसदों, विधायकों, जिला संगठन प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जहां मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्व से चलाए जा रहे कार्यक्रमों सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। 

वहीं बैठक में भावी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक के दौरान सांगठनिक मजबूती, भावी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही इस दौरान 30 जून, 2026 से प्रारंभ होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा के साथ कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए साहू ने कहा कि पार्टी के पास तय किए गए आगामी कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है। 21 जून को आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं व्यापक आयोजन के लिए संगठन के सभी शक्ति केंद्रों पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के अंतर्गत निवास करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवम मंडल के पदाधिकारी को उस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। 

साहू ने कहा कि 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को सभी मंडलों में मनाने तथा 25 जून को देश में कांग्रेस सरकार के द्वारा लागू की गई आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्षों की एक सबसे लंबी कालावधि तक इलेक्टेड प्रधानमंत्री के रूप में काम करने की इस ऐतिहासिक काल को यादगार बनाने एवम पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने हेतु एक पेड़ मां के नाम पर लगाने का आह्वान किया। 6 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महाजनसंपर्क, स्वच्छता, प्रबुद्ध लोगों के साथ संपर्क अभियान चलाने तथा जैविक कृषि गोष्ठी, विकसित भारत संकल्प गोष्ठी का आयोजन करने पर बल दिया। वहीं 6 जुलाई को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया गया। 

यह भी पढ़ें: बीआईटी लालपुर में योग दिवस पर जुटे छात्र-शिक्षक, निदेशक ने बताया स्वस्थ जीवन का सूत्र

साहू ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों से हम सब जन-जन तक विकास एवं सेवा के संकल्प को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, उनका अथक सेवा भाव, उनका समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही भाजपा की असली ताकत है। 
      
बैठक को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित पार्टी के सांसद, विधायक, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें: रामगढ़-बोकारो एनएच पर भीषण हादसा, बैंड पार्टी के आठ कलाकारों की मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका