झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार, मोबाइल बरामद 

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपित

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार, मोबाइल बरामद 
जयंत कुमार सिंह

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी देने वाले आरोपित को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है। झारखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सारनाथ थाना क्षेत्र जयंत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। एमबीबीएस पास यह छात्र मेडिकल की मास्टर डिग्री की तैयारी कर रहा था और शिलांग (मेघालय) में भी इसका मकान है।

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी देने वाले आरोपित को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सारनाथ थाना क्षेत्र जयंत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपित लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। आरोपित गाजीपुर भागने के फिराक में था। लेकिन औड़िहार के पास रोडवेज बस से रास्ता रोककर पुलिस ने घेरा और आरोपित को पकड़ा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह आरोपित न सिर्फ शातिर था बल्कि एक गैंग खड़ा करने की तैयारी में था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एमबीबीएस पास यह छात्र मेडिकल की मास्टर डिग्री की तैयारी कर रहा था और शिलांग (मेघालय) में भी इसका मकान है।

उल्लेखनीय है कि 08 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। तुम इंतजार करो तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे हम लोग झारखंड के लिए निकल चुके हैं। मामले में मंत्री के निजी सचिव ने बोकारो स्टील सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी ।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement