Khunti News: सरहुल पर तोरपा में भव्य शोभायात्रा, मांदर की थाप पर झूमे लोग

ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर हुआ नृत्य

Khunti News: सरहुल पर तोरपा में भव्य शोभायात्रा, मांदर की थाप पर झूमे लोग

खूंटी जिले के तोरपा में सरहुल पर्व के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जनजातीय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष, बच्चे और युवा ढोल, नगाड़ों और मांदर की थाप पर झूमते नजर आए।

खूंटी: जनजातीय समाज के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण पर्व सरहुल के अवसर पर मंगलवार को ताेरपा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस दौरान पूरे आदिवासी समाज में उत्सव का माहौल रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे महिला-पुरुषों और युवाओं और बच्चों ने ढोल, नगाड़ों और मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया और प्रकृति के इस पावन पर्व की खुशियां मनाईं।

शोभायात्रा प्रखंड मैदान से शुरू होकर मेन रोड, खसुआ टोली होते हुए पेट्रोल पंप तक गई। वहां से पुनः मेन रोड से हिल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक गई।

विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मेन रोड होते हुए हिल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। इस दौरान पारंपरिक गीत-संगीत के साथ जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। शोभायात्रा में शामिल लोग मांदर की थाप पर थिरकते नजर आए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति आदिवासी समाज की आस्था और सम्मान का प्रतीक है। सरहुल हमें प्रकृति के संरक्षण और सामूहिकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों को सरहुल की बधाई भी दीं।

वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीडीओ नवीन चंंद्र झा, जिला परिषद सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, उप प्रमुख संतोष कर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, विधायक सुदीप गुड़िया की धर्म पत्नी अनीता कोनगाड़ी, प्रिया मुंडा, विजय मुंडा, दुर्गावती ओड़िया, विनोद भगत, दीपक तिग्गा सहित बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement