Koderma News: अनुशासन और एकता से राष्ट्र निर्माण का संदेश दे रहा एनसीसी प्रशिक्षण शिविर

650 कैडेटों ने भरी हुंकार: विभिन्न जिलों से आए युवाओं में दिखा अद्भुत उत्साह

Koderma News: अनुशासन और एकता से राष्ट्र निर्माण का संदेश दे रहा एनसीसी प्रशिक्षण शिविर

राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय शिविर के चौथे दिन 650 कैडेटों को फायरिंग और फील्ड क्राफ्ट का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार ने कैडेटों को अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाते हुए थल सेना कैंप चयन हेतु प्रेरित किया।

कोडरमा: बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेटों में उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में चल रहे इस शिविर में विभिन्न जिलों से आए लगभग 650 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।

शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रातःकालीन वार्म-अप, स्ट्रेचिंग एवं ड्रिल अभ्यास से हुई। इसके पश्चात थल सेना चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कैडेटों को फायरिंग, ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, टेंट पिचिंग तथा ऑप्टिकल ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षकों ने कैडेटों को कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की तकनीक एवं सैन्य अनुशासन की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागी कैडेटों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों का चयन थल सेना कैंप के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेडल ने कैडेटों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन के बिना प्रतिभा भी सफलता नहीं दिला सकती। शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में अनुशासन पहली आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को एकता, नेतृत्व, जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना सिखाती है। जब युवा संगठित होकर कार्य करते हैं तो कोई भी कठिनाई बड़ी नहीं लगती।

उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट का व्यक्तित्व अन्य लोगों से अलग दिखाई देता है। उसकी चाल में आत्मविश्वास, व्यवहार में विनम्रता और कार्य में जिम्मेदारी झलकती है। यही गुण भविष्य में उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, खरीदे जाएंगे 1200 स्ट्रीट लाइट

शिविर के सफल संचालन में बटालियन के सूबेदार मेजर जी.के. चौधरी, डिप्टी कैंप कमांडेंट संतोष कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, जेने एलिस मिंज, सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी, अमलेश कुमार, अभय नारायण एवं ललिता कुमारी, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा एवं उर्वशी, सूबेदार चंपा मुरमू, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार आर.एन. हेबरम, सूबेदार जतरू तिर्की, नायब सूबेदार शशि कुमार, नायब सूबेदार विकास कुमार सिंह, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार आदित्य मिश्रा, हवलदार रितेश कुमार सहित 45 झारखंड बटालियन के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दिग्विजय कुमार एवं सोहित कुमार सिंह महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले उमाचरण पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया