टाटा स्टील आईडी शतरंज 2025 प्रतियोगिता का रोमांचक समापन, 85 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा 

शेयर्ड सर्विसेज के आदर्श कुमार ने बेहतरीन खेलते हुए प्राप्त किया प्रथम स्थान

टाटा स्टील आईडी शतरंज 2025 प्रतियोगिता का रोमांचक समापन, 85 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा 
टाटा स्टील आईडी शतरंज 2025 प्रतियोगिता ट्रॉफी प्रदर्शित करते खिलाड़ी

जमशेदपुर: टाटा स्टील आईडी चेस 2025 टूर्नामेंट जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित चेस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित हुआ. जिसका बुधवार को रोमांचक तरीके से समापन हुआ. प्रतियोगिता में 16 आईडी यूनिट्स के 85 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

शेयर्ड सर्विसेज के आदर्श कुमार ने बेहतरीन खेलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. टीएसके के संजय कुमार स्वेन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि शेयर्ड सर्विसेज के ही झा कौशल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया.

समापन समारोह में टाटा स्टील की इवेंट मैनेजमेंट और प्रोटोकॉल हेड मर्लिन फ़िरदौस अंकलेसारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता का संचालन अनुभवी निर्णायकों की टीम ने किया, जिसमें मुख्य निर्णायक जयंत भुइयां के साथ विशाल कुमार मिंज, विक्रम कुमार, सौखिन प्रमाणिक, शुभांगी वर्मा और चिरंजी लाल शामिल थे.

खेल विभाग की ओर से अनन्या लेपी और रेणु भदौरिया ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया. यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों की रणनीतिक समझ और विश्लेषण क्षमता का परिचायक रहा, बल्कि उनके खेल के प्रति समर्पण और उत्साह को भी दर्शाता है.

Read More.. झींकपानी गैंगरेप केस का खुलासा: तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद तीन आरोपी दबोचे गए

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट