Jamshedpur News: LBSM महाविद्यालय में इंटरमीडिएट छात्रों के लिए ओरियंटेशन सत्र आयोजित, छात्रों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
छात्र अनुशासन, कड़ी मेहनत और लगन से प्राप्त करेंगे सफलता की ऊँचाइयों को: प्राचार्य
आप अनुशासन, कड़ी मेहनत और लगन से सफलता की ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की परंपराओं, नियमों तथा उपलब्ध सुविधाओं से भी अवगत कराया. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि समय पर सिलेबस को पूरा कीजिए
जमशेदपुर: लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज(LBSM) में इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए ओरियंटेशन सेशन का आयोजन किया गया. इस ओरियंटेशन सेशन का उद्देश्य छात्रों को विद्यालय के वातावरण, शिक्षा पद्धति, अनुशासन तथा आगामी पाठ्यक्रम की जानकारी देना था.
सत्र की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा के प्रेरणादायक उद्गारों से हुई. उन्होंने कहा,"यह ओरियंटेशन केवल एक परिचय नहीं, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम है. आप सभी छात्र हमारे महाविद्यालय की गरिमा हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अनुशासन, कड़ी मेहनत और लगन से सफलता की ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की परंपराओं, नियमों तथा उपलब्ध सुविधाओं से भी अवगत कराया. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि समय पर सिलेबस को पूरा कीजिए साथ ही मॉडल पेपर व पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए प्रेरित करें. छात्र अपने शिक्षकों से संवाद बनाए रखें – कोई भी संदेह हो, तुरंत पूछें. सत्र के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया.

