SPIRITUAL NEWS: श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 8 एवं 9 मार्च को भव्य रूप से होगा आयोजित
श्याम भक्त परिवार द्वारा आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव का अनुपम संगम है: नैंसी सहाय
उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा की श्याम भक्त परिवार द्वारा आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव का अनुपम संगम है। इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। मैं 9 मार्च को बाबा श्याम की ज्योत लेने और उनके दिव्य दर्शन के लिए अवश्य उपस्थित रहूंगी।
हजारीबाग: श्याम भक्त परिवार द्वारा आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 8 एवं 9 मार्च को श्रद्धा व भक्ति के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर श्याम भक्त परिवार के प्रतिनिधि मंडल ने इस भव्य आयोजन के लिए हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय जी से भेंट की और उन्हें 8 एवं 9 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
नैंसी सहाय ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और कहा कि वे 9 मार्च को बाबा श्याम की ज्योत लेने तथा बाबा के दर्शन के लिए अवश्य उपस्थित रहूंगी, उनकी इस उपस्थिति से श्याम भक्त परिवार एवं श्रद्धालु भक्तों में अत्यंत हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
वहीं 9 मार्च को मुनका बगीचा प्रांगण में संध्या 5:00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों में किशन जी,नेहा गुप्ता,विनय मिश्रा एवं पंकज शर्मा द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा की श्याम भक्त परिवार द्वारा आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव का अनुपम संगम है। इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। मैं 9 मार्च को बाबा श्याम की ज्योत लेने और उनके दिव्य दर्शन के लिए अवश्य उपस्थित रहूंगी।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
