HAZARIBAGH NEWS: एनटीपीसी आईटीआई कॉलेज प्रांगण में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजन

एनटीपीसी के प्राचार्य, इंजी. मिथलेश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया

HAZARIBAGH NEWS: एनटीपीसी आईटीआई कॉलेज प्रांगण में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजन
सीआईएसफ इंस्पेक्टर उदय कुमार व एनटीपीसी सेफ्टी अधिकारी अनूप कुमार (फ़ाइल फ़ोटो)

इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2025 की थीम "सुरक्षा और कल्याण-विकसित भारत के लिए अनिवार्य" निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी के सुरक्षा टीम द्वारा सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व और सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया।

बड़कागांव / हजारीबाग: बड़कागाँव प्रखंड अन्तर्गत ढेंगा स्थित संचालित एनटीपीसी माइनिंग एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बड़कागांव में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2025 (4 से 10 मार्च) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीआईएसएफ यूनिट, एनटीपीसी पीबीसीएमपी के उप कमांडेंट सुरेश गोगुलुथु  के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी के प्राचार्य, इंजी. मिथलेश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।

इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2025 की थीम "सुरक्षा और कल्याण-विकसित भारत के लिए अनिवार्य" निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी के सुरक्षा टीम द्वारा सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व और सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया।

मुख्य अतिथि सुरेश गोगुलुथु ने उपस्थित प्रशिक्षुओं और स्टाफ को सुरक्षा की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने जीवन में शॉर्टकट तरीकों से बचने, सुरक्षा, प्रोटोकॉल का पालन करने और कार्यस्थलों पर सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने आईटीआई के प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान की सुरक्षा प्रशिक्षण प्रणाली की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में सीआईएसफ इंस्पेक्टर उदय कुमार, एनटीपीसी सेफ्टी अधिकारी अनूप कुमार और आईटीआई के सभी प्रशिक्षु,संकाय सदस्य, कार्यक्रम एंकर प्रदीप कुमार, के सुरक्षा अधिकारी शिवलाल, श्रीनाथ, अमरेश, विकास, उपेंद्र, इरफान, शाहिद, संजीत, प्रदीप, सुनील सिंह, रवि, सभी सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों, व्यक्तिगत सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में सतर्कता बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2025 के अंतर्गत आगामी दिनों में और भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह
Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह
कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को 14 साल की सश्रम कारावास
Koderma News: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एसपी आवास के पीछे घर में चल रहे अवैध लकड़ी गोदाम का भंडाफोड़
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार
Koderma News: विधिक जागरूकता अभियान, योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाया गया कानून
Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन