दहेज़ न मिलने पर महिला की हुई हत्या, ससुराल वाले फरार

दहेज़ न मिलने पर महिला की हुई हत्या, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह: जिले के देवरी थाना अंतर्गत कानिकेन-खटोरी गाँव में दहेज के कारण युवती की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का पहचान गुड़िया देवी के रूप की गयी है। वर्ष 2014 में विवाहित महिला की एक दो वर्ष की बच्ची भी है। वहीँ उसके मायके वाले उसकी हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगा रहे हैं। इस मामले में मृतका के भाई भोला यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है।

इधर किरको निवासी भोला ने अपनी बहन के ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मृतका का पति पिंटू यादव, ससुर तेजमान यादव सहित उसके ससुराल वालों ने मनमाफिक दहेज़ न मिल पाने के कारण उसकी बहन की हत्या कर दी। उसने आवेदन में यह भी बताया कि आये दिन उसके ससुराल वाले हमेशा कुछ मांगों को रखते थे, जिसकी पूर्ति न हो पाने के कारण वे लोग बहन को प्रताड़ित करते थे। कई बार आपस में सुलह-समझौते को लेकर बैठक भी हुई, लेकिन प्रताड़ना देने का सिलसिला नहीं थमा। इसी क्रम में छह दिन पहले उसके बहन के भैंसुर रामदेव यादव ने फोन से जान मारने की धमकी तक दे दी।

वहीँ पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और फिर उसे पोस्टमॉर्टेम के लिए गिरिडीह भेज दिया। देवरी थाना एसआई प्रशांत कुमार ने बताया कि घर पर महिला का शव पड़ा हुआ मिला। इसके अलावे उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पायेगा। वहीँ पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

 

यह भी पढ़ें: Giridih News: जमुआ का लाल बना अफसर, रविशंकर ने BPSC में हासिल की 7वीं रैंक

यह भी पढ़ें: Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका