विश्व पर्यावरण दिवस पर बोकारो क्लब में सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन
सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा बोकारो क्लब में बच्चों के लिए ‘सिट एंड ड्रॉ’ प्रतियोगिता तथा अभिभावकों के लिए पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बोकारो क्लब परिसर में बच्चों के लिए ‘सिट एंड ड्रॉ’ प्रतियोगिता तथा अभिभावकों के लिए पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु जागरूकता एवं सतत विकास के प्रति समाज, विशेषकर बच्चों और युवाओं को प्रेरित करना था। इस आयोजन में बोकारो एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सिट एंड ड्रॉ’ प्रतियोगिता का विषय “इंस्पायर्ड बाय नेचर – फॉर क्लाइमेट – फॉर आवर फ्यूचर” रखा गया। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली के विभिन्न आयामों को सृजनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं प्रकृति-आधारित समाधानों के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


