राज्य में जमीन के म्यूटेशन लंबित होने पर डीसी व् सीओ को शोकॉज

राज्य में जमीन के म्यूटेशन लंबित होने पर डीसी व् सीओ को शोकॉज

रांची: राज्य के भू-राजस्व विभाग ने जमीन की म्यूटेशन लंबित रहने पर आठ डीसी और चौदह अंचल अधिकारियों को शो कॉज किया है। शोकॉज में डीसी से समय पर म्यूटेशन की कार्रवाई नहीं करने का कारण पूछा गया। भू-राजस्व विभाग के अनुसार तीन मार्च तक राज्य में 37,167 म्यूटेशन हुए हैं। इसके अलावा सिर्फ उन्हीं सीओ को शोकॉज किया गया है, जिनके पास सौ से अधिक मामले लंबित हैं। सदन में प्रदीप यादव द्वारा उठाये गये सवाल पर विभाग ने जवाब देते हुए कहा कि शोकॉज पर जवाब मिलने के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से समुचित कार्रवाई की जाएगी। 

भू-राजस्व विभाग ने बताया कि दाखिल-ख़ारिज के मामलों को निपटने के लिए समय सीमा तय की गयी है। आपत्ति रहित मामलों के लिए तीस दिन और दांव-पेंच वाले मामलों में 90 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावे मामलों के लंबित होने के पीछे विभाग ने सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी होने का तर्क दिया है। कहा गया कि एनआईसी सॉफ्टवेयर के सुधार प्रक्रिया में जुटी हुई है। वहीं, मुख्य सचिव भी मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर में सुधार के बाद मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

विभाग ने हजारीबाग सदर, बिरनी, धनबाद सदर, बरहरवा, रातू, गुमला सदर, खरौंधी, गिरिडीह सदर, गोविंदपुर, नगड़ी, पाकुड़ सदर, कांके, नामकुम और रंका के अंचल अधिकारियों को शोकॉज किया है। इसके अलावा  हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, साहेबगंज, रांची, गुमला, पाकुड़ और गढ़वा के डीसी काे शाेकाॅज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका

यह भी पढ़ें: झारखंड को नशामुक्त बनाने निकले युवा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका