एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री से ‘स्थायी शांति’ लाने पर की बात

एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री से ‘स्थायी शांति’ लाने पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे के अगले दिन हुई वार्ता

नयी दिल्ली : इस साल 15 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद एक ओर जहां देशों देशो के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया, वहीं दूसरी और सैन्य व कूटनीतिक स्तर की वार्ता का भी अंदरखाने सिलसिला जारी रही. इस क्रम में अब भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बात की है. दोनों की वार्ता को गलवान घाटी तनाव के बाद भारत-चीन के रिश्तों का सबसे अहम मोड़ माना जा रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी की बातचीत का फोकस पूरी तरह स्थायी शांति लाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एक साथ काम करने पर था.


भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा है कि एनएसए डोभाल व चीनी विदेश मंत्री के बीच टेलीफोनिक वार्ता हुई है और दोनों में द्विपक्षीय समझौते व प्रोटोकाॅल के अनुसार, भारत चीन सीमा क्षेत्रों में शांति व स्थायित्व बहाल करने को लेकर बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी है.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलहकार डोभाल व चीनी विदेश मंत्री वांग के बीच वीडियो काॅल के जरिए यह बातचीत रविवार, पांच जुलाई 2020 को हुई. सूत्रों का कहना है कि बातचीत सौहार्दपूर्ण और दूरदर्शी तरीके से हुई.


प्रधानमंत्री मोदी के लद्दाख दौरे के ठीक अगले दिन हुई इस वार्ता को अहम माना जा रहा है. लद्दाख से पीएम मोदी ने चीन को संदेश दिया था कि विस्तारवाद का दिन अब लद चुका है. चीन अपने आक्रामक रुख की वजह से वैश्विक राजनीति व कूटनीति में भी अलग-थलग पड़ता दिख रहा है और वह बार-बार भारत से अनुकूल रिश्तों की बात करता हैं, हालांकि वह वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगातार अपनी सैन्य उपस्थिति बनाए हुए है.

15 जून चीन के अवैध निर्माण का भारतीय सैनिकों ने विरोध किया था और उसे नष्ट कर दिया था जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गयी थी और 20 वीर भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. इस झड़प में चीन के कई सैनिक भी हताहत हुए हालांकि उसने इनकी आधिकारिक संख्या नहीं बतायी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: दो साल में हाथियों ने ली दो दर्जन से अधिक जानें, खदेड़ने में नाकाम रही टीम वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: दो साल में हाथियों ने ली दो दर्जन से अधिक जानें, खदेड़ने में नाकाम रही टीम
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
CCL दरभंगा हाउस में राजभाषा कार्यशाला आयोजित: नोडल अधिकारियों की भूमिका पर हुआ विशेष मंथन
Ranchi News: सेंट जेवियर्स कॉलेज, शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस का शानदार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त
2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा
Viral Video: शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से पिलाया पानी! वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे संभव है?
डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात