#NirbhayaCase निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट की तारीख अदलात ने बढायी, बिफर पड़ीं मां

#NirbhayaCase निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट की तारीख अदलात ने बढायी, बिफर पड़ीं मां

 

नयी दिल्ली : आज दिन भर खबरों में निर्भया रेप केस छाया रहा. 2012 के दिल्ली के इस विभत्स गैंगरेप व बहशीपन की घटना में दिल्ली की स्थानीय अदालत ने आज दोषियों के डेथ वारंट की तारीख बढाकर एक फरवरी कर दी और इसके लिए सुबह छह बजे का समय तय किया गया. पहले अदालत ने डेथ वारंट की तारीख 22 जनवरी, समय सुबह सात बजे जारी किया था.

इस आदेश के बाद पीड़िता की मां आशा देवी ने कहा कि जो मुजरिम चाहता था, वही हो रहा है…तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख. हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां दोषी की सुनी जाती है.

इससे पहले निर्भया के चार दोषियों में एक दोषी मुकेश की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज अस्वीकार कर दिया. इसके बाद इससे संबंधित फाइल को गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को भेज दिया.

आज सुबह निर्भया की मां आशा देवी ने कहा था कि जो लोग 2012 में इस घटना के बाद तिरंगा लेकर सड़कों पर आए थे वे आज फायदे के लिए हमें राजनीतिक मोहरा बना रहे हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप पर यह टिप्पणी की थी. निर्भया की मां ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कानून में फिर संशोधन करने की मांग की ताकि दोषियों को इस तरह राहत नहीं मिल सके.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया.... लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई