PM Kisan 23rd Installment: खाते में नहीं आए ₹2,000? तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, मिनटों में मिलेगी जानकारी
PM Kisan Helpline Number: आज पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी कर दी, लेकिन अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको वह नंबर बता रहे हैं जहां एक कॉल में आपकी समस्या हल हो सकती है।
PM Kisan Complaint Number: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत देश के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये भेजे। अधिकांश किसानों के खातों में पैसे पहुंच गए हैं और वे खुश हैं। लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें अभी तक यह राशि नहीं मिली। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो चिंता छोड़िए, हम आपको पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दे रहे हैं जहां कॉल करके आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर
- सरकारी हेल्पलाइन नंबर 155261 और 1800-180-1551 पर कॉल करें।
- कॉल करने के बाद अपनी समस्या बताएं कि खाते में किस्त की राशि नहीं आई है।
- इसके बाद आपको बताया जाएगा कि पैसे क्यों नहीं आए और इसे कैसे ठीक किया जाए।
23वीं किस्त न आने की मुख्य वजहें
- किसी अन्य समस्या की स्थिति में भी हेल्पलाइन पर समाधान मिलेगा।
- सबसे बड़ी वजह है e-KYC और भूमि दस्तावेजों का सत्यापन न होना।
- बैंक खाता आधार से लिंक न होना या खाते में कोई तकनीकी गड़बड़ी भी किस्त रोकने का कारण बन सकती है।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
- यह भारत सरकार की एक प्रमुख किसान कल्याण योजना है।
- इसके तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- यह राशि साल में तीन बार 2,000-2,000 रुपये की किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


