#PranabMukherjee पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 85 वर्ष की उम्र में निधन
नयी दिल्ली : पूर्व राष्ट्रपति व एक जमाने के दिग्गज कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी का सोमवार, 31 अगस्त 2020 को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. प्रणब मुखर्जी लंबे समय से बीमार थे और आर्मी हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे. दिल्ली के आरआर अस्पताल में उन्होंने आज आखिरी सांस ली. उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने की. वे जब सक्रिय राजनीति में थे तब कांग्रेस के लिए संकट मोचक की तरह थे. प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी हुई थी और उसके बाद जांच में उन्हें कोरोना पाया गया था.
Former President Pranab Mukherjee passes away, announces his son Abhijit Mukherjee. pic.twitter.com/3SFxmRE21j
— ANI (@ANI) August 31, 2020

प्रणब मुखर्जी केंद्र में वित्त, विदेश व वाणिज्य जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेवारी अलग-अलग मंत्रालयों में संभालते रहे. प्रणब मुखर्जी की बीते दिनों एक सर्जरी हुई थी और उसके बाद से उनका स्वास्थ्य बिगड़ता गया. वे पिछले कुछ दिनों से कोमा में थे और फिर डिप कोमा में चले गए थे.
उनके निधन पर गुलाम नबी आजाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें वे 45 सालों से युवा कांग्रेस के दिनों से जानते हैं. आजाद ने कहा कि 70 के दशक में जब सभी इंदिरा गांधी को छोड़ कर चले गए तो वे व हमलोग उस वक्त भी उनके साथ रहे.
एनडीए सरकार ने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया था. उनके निधन से भारत की राजनीति के एक युग का समापन हो गया.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई मशहूर हस्तियो ंने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
India grieves the passing away of Bharat Ratna Shri Pranab Mukherjee. He has left an indelible mark on the development trajectory of our nation. A scholar par excellence, a towering statesman, he was admired across the political spectrum and by all sections of society. pic.twitter.com/gz6rwQbxi6
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2020



