पटियाला : लॉकडाउन में पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में नौ निहंग गिरफ्तार
पटियाला : पंजाब के पटियाला में कोरोना लाॅकडाउन के दौरान आज सवेरे पुलिस पर हमला करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पंजाब में रविवार को निहंग सिखों के जरिए लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया था. साथ ही निहंगों ने तलवार से पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है.
पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी केबीएस सिद्धू के मुताबिक पुलिस पर हमलाकर भागे सात निहंग सिखों को बलबेड़ा में गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आईजी पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. साथ ही 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.


#UPDATE 7 भगोड़े निहंगों को गांव बलबेरा के गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था जिसे अस्पताल ले जाया गया। ये ऑपरेशन I.G. पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख की देख-रेख में हुआ: पंजाब विशेष मुख्य सचिव के.बी.एस. सिद्धू https://t.co/UX2lJ3skXg pic.twitter.com/Ce2cPk2hEO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2020
Related Posts

Latest News

