Swachhata Pakhwada 2026
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 

Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति  बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग द्वारा 28 मार्च को स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रेक्षागृह में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राओं और डीएवी इस्पात हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य और गीतों के जरिए कचरा प्रबंधन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का प्रभावी संदेश दिया। डॉ. बिभूति भूषण करुणामय (अधिशासी निदेशक) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों और जनसामान्य को स्वच्छ परिवेश के प्रति प्रेरित करना था। जीएम मीनम मिश्रा और एजीएम कैरोल शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पहल को 'स्वच्छ भारत अभियान' की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।
Read More...
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन

Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में डी.ए.वी. इस्पात पब्लिक स्कूल (सेक्टर 9ई और 8बी) में "स्वच्छता पखवाड़ा" हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 24 से 28 मार्च तक चले इस अभियान के दौरान निबंध, कविता, नारा लेखन, चित्रकला और वाग्मिता (भाषण) प्रतियोगिता आयोजित की गई। सेक्टर 8बी में रौनक, सौम्या, अरायना और रिया जैसे विद्यार्थियों ने अपने ओजस्वी भाषणों से प्रभावित किया, वहीं 11वीं के छात्रों ने लेखन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
Read More...

Advertisement