झारखंड के विभिन्न जिलों में 24-25 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना, येलो अलर्ट जारी
आकाशीय बिजली, गरज-चमक और तेज हवा चलने की आशंका
झारखंड में 24 और 25 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली, गरज-चमक और तेज हवाओं की आशंका है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 और 25 सितंबर को भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद में मंगलवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा इन जिलों से सटे हुए मध्यवर्ती हिस्सों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इन जिलों में कुछ जगहों पर बादल गरजने और 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

