JSSC-CGL परीक्षा आज से शुरू, आज और कल 5:30 घंटे मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद
JSSC-CGL परीक्षा को लेकर इस बार राज्य सरकार गंभीर
पूर्व में हुए पेपर लीक के मामलों में देखा गया है कि ज्यादातर पेपर लीक की घटनाएं व्हाट्सएप के जरिए की गयी थी. इसको लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इन दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है.
रांची: झारखंड में इंटरनेट आज और कल (21 और 22 सितंबर) बंद रहेगा. झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है जो कल 22 सितंबर तक चलेगी. परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो, इसको लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इन दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है. यह कदम परीक्षा में पेपर लीक को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, JSSC-CGL की परीक्षा 823 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 6 लाख 39 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे. पूर्व में हुए पेपर लीक के मामलों में देखा गया है कि ज्यादातर पेपर लीक की घटनाएं व्हाट्सएप के जरिए की गयी थी. पेपर लीक मामले की अभी जांच चल ही रही है.

Related Posts

Latest News

