रांची के हिंदपीढी इलाके में कोरोना जांच टीम को घुसने से रोका
On
रांची : रांची के हिंदपीढी इलाके में कोरोना जांच के लिए पहुंची मेडिकल टीम को आज स्थानीय लोगों के एक तबके ने घुसने से रोक दिया. जांच टीम को रोक कर लोग हंगामा व विरोध करने लगे. जांच टीम के सदस्य बसों से पहुंचे थे लेकिन उन्हें विरोध के कारण लौटना पड़ा. प्रशासन ने 100 जांच टीम को इलाके के लोगों की जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया था. मालूम हो कि इस इलाके में परसों झारखंड की पहली कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिली जो मलेशिया की एक धर्म प्रचारक महिला है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


