राज्यपाल की भूमिका को कमजोर करने को लेकर भाजपा का राज्य सरकार पर हमला

बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पंजाब की तर्ज पर चल रही है झारखंड सरकार

राज्यपाल की भूमिका को कमजोर करने को लेकर भाजपा का राज्य सरकार पर हमला
प्रेस वार्ता को संबोधित करते प्रतुल शाहदेव

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों से राज्यपाल के कुलपति ,प्रति कुलपति एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति करने के निर्णय को समाप्त करने का जो निर्णय लिया गया है, वह पूरी तरह असंवैधानिक, दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र के मूलभूत ढांचे पर सीधा प्रहार है. 

यह स्पष्ट रूप से शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिककरण करने और उच्च शिक्षण संस्थानों को अपनी कठपुतली बनाने का षड्यंत्र है. प्रतुल ने कहा कि हाल के वर्षों में विपक्ष शासित प्रदेशों में यह परिपाटी चल पड़ी है कि राज्यपाल को उच्च शिक्षा और विश्विद्यालय के क्षेत्र में दिए गए अधिकारों में कटौती की जाए.इसके शुरुआत पश्चिम बंगाल में हुई .फिर केरल,तमिलनाडु और पंजाब में भी इसका अनुसरण किया गया.अब झारखंड भी इसी मॉडल पर चल रहा है.

प्रतुल शाहदेव ने इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राज्यपाल किसी भी राज्य में संविधान के संरक्षक होते हैं और विश्वविद्यालयों में कुलाधिपति के रूप में उनकी भूमिका संस्थानों की निष्पक्षता, गरिमा और स्वायत्तता सुनिश्चित करती है. संविधान निर्माता ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन में राज्यपाल की भूमिका तय की है जिसे अब हेमंत सरकार हटना चाह रही है.

प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को कुचलना चाहती है और योग्यताओं की जगह चाटुकारिता को बढ़ावा देना चाहती है. यह निर्णय न केवल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है, बल्कि इससे झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को बड़ी क्षति पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?

प्रतुल शाहदेव ने चेतावनी दी कि इस निर्णय का राज्य की उच्च शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने राज्यपाल महोदय से भी आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर संज्ञान लें  और इसकी समीक्षा करवाएं.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में 'ओथ' संस्था के तत्वावधान में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप