बलिदान सुनील का हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि

सुनील को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़

बलिदान सुनील का हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि
बलिदान सुनील के अंतिम संस्कार में शामिल पुलिसकर्मी

बलिदान सुनील का दाह संस्कार सुबह हैदरनगर के परता गांव में सोननदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सुनील को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सोन नदी तट पर अंतिम संस्कार के क्रम में पिता मलूकन राम ने मुखाग्नि दी। जिला पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पलामू: पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में बुधवार रात उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) से लोहा लेते हुए बलिदान हुए जिला पुलिस के जवान सुनील राम का दाह संस्कार शुक्रवार किया गया। दाह संस्कार सुबह हैदरनगर के परता गांव में सोननदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सुनील को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी की आंखें नम थी और वो सुनील की शहादत पर गर्व कर रहे थे। नारे भी लगा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि मुठभेड़ में बलिदान होने के बाद गुरुवार दोपहर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम और पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद सुनील का पार्थिव शव हैदरनगर के परता गांव लाया गया था। माता-पिता के नहीं रहने के कारण गुरुवार शाम दाह संस्कार नहीं हो पाया। माता-पिता हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह माता-पिता से डेहरी पहुंचे और फिर वहां से सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ कर हैदर नगर आए। उनके आने के बाद सुनील के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

सुबह करीब 9:30 बजे परता गांव से सुनील की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, अभियान एसपी राकेश कुमार, हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, हुसैनाबाद के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरी, हैदर नगर के अंचल अधिकारी संतोष कुमार, इंस्पेक्टर भोला राम, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित कई लोग शामिल हुए।

सोन नदी तट पर अंतिम संस्कार के क्रम में पिता मलूकन राम ने मुखाग्नि दी। जिला पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सुनील अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी शोभा देवी, दो बेटे युवराज और आयुष को छोड़ गए हैं। सुनील दो भाई में सबसे बड़े थे। इससे पहले गुरुवार को पार्थिव शव गांव लाकर घर में रखा गया था। प्रशासन की ओर से लाइट सहित कई तरह के प्रबंध किए गए थे। सुबह अंतिम यात्रा के क्रम में हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, हैदरनगर के थाना प्रभारी अफजल अंसारी, अभियान एसपी ने कंधा देकर पार्थिव शव घाट तक लाया।

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में 11 जुलाई को विहिप का संवाद कार्यक्रम, देश की चुनौतियों पर होगा मंथन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह