झारखंड में जदयू को 'गैस सिलेंडर' चुनाव चिन्ह आवंटित, निर्वाचन आयोग सचिवालय ने सीईओ को भेजा पत्र

झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्वाचन आयोग सचिवालय ने पत्र लिख कर दी सूचना

झारखंड में जदयू को 'गैस सिलेंडर' चुनाव चिन्ह आवंटित, निर्वाचन आयोग सचिवालय ने सीईओ को भेजा पत्र
सरयू राय (फाइल फोटो)

भारतीय जनतंत्र मोर्चा का विलय जदयू में हो जाने के कारण निर्वाचन आयोग ने यह चुनाव चिन्ह जदयू को आवंटित कर दिया है. इस प्रकार सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे तो उनका चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर होगा.

जमशेदपुर: झारखंड में जनता दल (यू) “गैस सिलेंडर” के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा. यह चुनाव चिन्ह भारतीय जनतंत्र मोर्चा का था. भारतीय जनतंत्र मोर्चा का विलय जदयू में हो जाने के कारण निर्वाचन आयोग ने यह चुनाव चिन्ह जदयू को आवंटित कर दिया है. इस प्रकार सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे तो उनका चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर होगा. 2019 में जब उन्होंने जमशेदपुर से चुनाव लड़ा था, तब भी उनका चुनाव चिन्ह “गैस सिलेंडर” ही था. 

गौरतलब है कि इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय की अंडर सेक्रेट्री जसमीत कौर ने 16 अक्टूबर 2024 को झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू ने “गैस सिलेंडर” चुनाव चिन्ह आवंटित करने की मांग की थी. उनकी मांग के आलोक में आयोग ने जदयू को झारखंड में “गैस सिलेंडर” चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि जनता दल यूनाइटेड पार्टी बिहार, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में मान्यता प्राप्त पार्टी है, जहां उनका चुनाव चिन्ह तीर है.

झारखंड में जदयू को “गैस सिलेंडर” चुनाव चिन्ह आवंटित, निर्वाचन आयोग ने सीईओ को भेजा पत्र
CEO LETTER
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement