Crime News: महुआर में भू-माफिया के आतंक से दहशत में परिवार, बेंगाबाद थाना में दिया आवेदन
फॉरवर्ड ब्लॉक ने की कार्रवाई की मांग, कल गांव में प्रतिवाद सभा
फॉरवर्ड ब्लॉक ने थाना प्रभारी से भी अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही यह स्पष्ट किया है कि यदि पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की क्षति होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर (बोरोटांड़) में भूमि सीमांकन के नाम पर बाहरी अपराधियों द्वारा किए गए तांडव से दहशतजदा पीड़ित परिवार ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
इस संबंध में फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं बेंगाबाद के पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने बताया कि 4 अगस्त को राजकीय अवकाश के दिन महुआर गांव में भूमि सीमांकन की आड़ में बाहरी तत्वों ने गुंडागर्दी करते हुए स्थानीय परिवार को भयभीत कर दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना भू-माफिया गिरोह की बढ़ती सक्रियता और प्रशासनिक मिलीभगत की गंभीर बानगी है।

राजेश यादव ने यह भी कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो यह मामला जिला स्तर के अधिकारियों तक ले जाया जाएगा और फिर बड़े पैमाने पर जन आंदोलन किया जाएगा।
फॉरवर्ड ब्लॉक ने थाना प्रभारी से भी अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही यह स्पष्ट किया है कि यदि पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की क्षति होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
