वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान जल्द होगा रिहा, 16 साल बाद खुलेगी जेल की दीवारें

अपराध से दूर रहने की दी नसीहत, फहीम खान के बेटे ने युवाओं को किया आगाह

वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान जल्द होगा रिहा, 16 साल बाद खुलेगी जेल की दीवारें

वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान 16 वर्षों बाद जेल से बाहर आने वाला है। झारखंड हाईकोर्ट ने उसकी रिहाई का आदेश जारी किया है। फहीम खान ने उम्र और बीमारियों का हवाला देते हुए कोर्ट से राहत मांगी थी। कोर्ट ने राज्य सरकार को रिव्यू बोर्ड से मामले की समीक्षा के बाद रिहाई का निर्देश दिया। 75 वर्ष से अधिक उम्र के फहीम खान को  1989 के सगीर हत्याकांड में सजा हुई थी और वह 2009 से जेल में था। आदेश के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। बेटे इकबाल खान ने न्यायालय और पुलिस का आभार जताया तथा युवाओं से अपराध से दूर रहने की अपील की।

धनबाद: वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान जल्द ही जेल से बाहर आने वाला है। बीते शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने फहीम खान को जेल से रिहा करने का आदेश भी दे दिया है। वहीं, न्यायालय से इस आदेश के आने के बाद शनिवार को फहीम के परिजनों में खुशी की लहर देखी गई। बता दें कि फहीम खान करीब 16 वर्षो के बाद जेल से बाहर आ रहा है।

जुम्मे का दिन फहीम खान के लिए काफी शुभ रहा, दरअसल शुक्रवार को झारखंड की हाई कोर्ट ने फहीम खान को रिहा करने का आदेश दिया है। जिसके बाद वह अब जल्द ही खुली हवा में सांस ले पाएगा। वहीं, न्यायालय से इस आदेश के आने के बाद फहीम खान के परिजनों में खुशी की लहर है। शनिवार को फहीम के बेटे इकबाल खान ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान इकबाल खान ने कहा कि उन्हें तथा उनके परिवार को न्यायालय पर शुरू से ही भरोसा था कि उन्हें एक दिन न्याय जरूर मिलेगा। इकबाल खान ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए धनबाद पुलिस का धन्यवाद भी किया।

साथ ही उन्होंने अपराध का रास्ता चुनने वाले वैसे युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि, अपराध का रास्ता चुनने वालों को हमेशा ही बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इसलिए अपराध की दुनिया को छोड़ मुख्यधारा में लौटे। इस संबंध में फहीम खान के अधिवक्ता शहबाज सलाम ने बात करते हुए बताया कि फहीम खान ने 29 नवंबर 2024 को याचिका दायर करते हुए अपनी रिहाई की गुहार लगाई थी। जिसमें फहीम खान की ढलती उम्र और बीमारियों का हवाला देते हुए उन्हें जेल से मुक्त करने का अनुरोध किया गया था।

कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को रिव्यू बोर्ड बनाकर इसकी समीक्षा का आदेश दिया था। अधिवक्ता ने बताया कि फहीम खान की उम्र 75 साल से अधिक हो चुकी है। 20 - 22 साल से भी अधिक समय से जेल में बंद हैं। न्यायालय ने इन्ही दलिलों को देखते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि 1989 में सगीर की हत्या हुईं थी। इस हत्याकांड में फहीम खान को सजा हुईं थी। 2009 से ही वो जेल में सजा काट रहा है। बहरहाल, कोर्ट के आदेश के बाद फहीम के परिवार और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें Pakur News: उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान