Dhanbad news: उपायुक्त ने कि आईआईटी-आइएसएम के प्रोफेसर के साथ बैठक

शिक्षित युवाओं को आजीविका एवं कौशल विकास से जोड़ना लक्ष्य 

Dhanbad news: उपायुक्त ने कि आईआईटी-आइएसएम के प्रोफेसर के साथ बैठक
बैठक में उपायुक्त व अन्य

उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को आईआईटी आइएसएम में आवासीय कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह फोकस हो कर पढ़ेंगे एवं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण के उपरांत विद्यार्थियों को आईआईटी-आइएसएम के द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा

धनबाद: जिला में आर्थिक रूप से कमजोर शिक्षित युवाओं को आजीविका एवं कौशल विकास से जोड़ने हेतु धनबाद में इलेक्ट्रिक व्हीकल स्किल डेवलपमेंट, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, नवाचार और उद्यमिता विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) बनाने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आईआईटी- आइएसएम के प्रोफेसर एवं औद्योगिक भागीदार के साथ बैठक की गई.

इस दौरान प्रोफेसर केसी जाना एवं प्रोफेसर सुकांत हलदर के द्वारा पीपीटी के माध्यम से कार्य योजना को लेकर प्रस्तुति दी गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करना और विकसित करना है. इसका लाभ बेलगड़िया में रह रहे विद्यार्थियों को भी मिलेगा. 

उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को आईआईटी आइएसएम में आवासीय कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह फोकस हो कर पढ़ेंगे एवं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण के उपरांत विद्यार्थियों को आईआईटी-आइएसएम के द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. साथ हीं उनके रोजगार को लेकर कहा कि औद्योगिक भागीदार के रूप में जो भी एजेंसी रहेगी उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएंगे. इस कार्य को लेकर जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

मौके पर प्रोफेसर केसी जाना, प्रोफेसर सुकांत हलदर, प्रोफेसर गौरी शंकर, कैमेलिया चौधरी और डॉ. आकांक्षा सिन्हा, संजीव मोदक ने भाग लिया. औद्योगिक भागीदार भी उपस्थित थे, जिनमें ईग्रीन क्वांटा (डॉ. कुमार गौतम-सीईओ) और गहन एआई (उदलोक मजूमदार- सह-संस्थापक) एवं अमर कुमार श्रीवास्तव(परियोजना प्रबंधक, आजीविका एवं कौशल विकास, डीएमएफटी, पीएमयू) शामिल थे.

यह भी पढ़ें राजमहल नगर पंचायत चुनाव, सन्नी कुमार साहा की शानदार जीत

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त
विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?
Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी 
Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि
Bokaro News: डीसी ने बटन क्लिक कर आरटीई नामांकन पोर्टल का किया शुभारंभ