विकास कार्यों की फाइलों की जांच में जुटा एसीबी, अधिकारियों में मच गयी हड़कंप

विकास कार्यों की फाइलों की जांच में जुटा एसीबी, अधिकारियों में मच गयी हड़कंप

धनबाद: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम आज धनबाद नगर निगम कार्यालय पहुंची। वहां पर टीम सभी विकास कार्यों की फाइलों की जांच में जुट गयी। जिसके बाद से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गयी।

दरअसल, झारखंड सरकार को रांची और धनबाद नगर निगम से भ्रष्टाचार की शिकायत मिली। जिसके बाद हेमंत सोरेन के निर्देश पर एसीबी की टीम बुधवार सुबह से ही राज्य भर के नगर निकायों में जांच शुरू कर दी। धनबाद नगर निगम में डीएसपी मुज़्बर रहमान जांच करने पहुंचे। वे नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप, अपर नगर आयुक्त राजीव रंजन और कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में देरी का कारण पूछ रहे हैं। जांच के दौरान अकाउंट शाखा और भवन शाखा के कर्मी कार्यालय में ताला लगाकर भाग गये। सूत्रों ने बताया कि एसीबी फिलहाल विकास कार्यों की फाइलों को जांच कर रही है। फाइलों में गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

हालाँकि, इन जांचों को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। भाजपा सरकार के जाने के बाद झामुमो की सरकार सत्ता में आई है। जिस कारण से इस जांच को सत्ता परिवर्तन के नजरिये से देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद

यह भी पढ़ें: अवैध खनन के विरोध में बहीयरडीह बना रणक्षेत्र, बमबाजी-गोलीबारी में कई ग्रामीण घायल

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित