Dhanbad News: सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस का संयुक्त अभियान, स्क्रैप रूट और अवैध मुहाने किए गए बंद
बाघमारा के कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित कांटा पहाड़ी बुट्टू बाबू बंगला इलाके में सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कोयला कारोबार पर कार्रवाई की।
धनबाद: बीसीसीएल एरिया-4, कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र के कांटा पहाड़ी बुट्टू बाबू बंगला इलाके में मंगलवार को अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अवैध स्क्रैप रूट को बंद कराया गया तथा ओबी (ओवरबर्डन) डंपिंग कराकर अवैध रास्तों को पूरी तरह अवरुद्ध किया गया। इसके साथ ही बोरी में रखे अवैध कोयले को नष्ट किया गया और अवैध खनन के लिए बनाए गए मुहानों को भी बंद कर दिया गया।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


